समुदाय
झारखंड वार मेमोरियल में स्थापित हुआ 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज
झांरखंड वार मेमोरियल, रांची में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है।
झांरखंड वार मेमोरियल, रांची में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय ध्वज कॉकरेल डिवीजन व फ्लैग फॉन्डेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से स्थापित किया गया है।
रक्षक न्यूज़ के अनुसार, इस अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, फ्लैग फॉन्डेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नवीन जिंदल तथा लेंफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) ज्ञान भूषण उपस्थित थे।
जेओसी संजय पुरी ने स्मारक की स्थापना के लिए दिए गए समर्थन के लिए राज्य के नागरिकों और फ्लैग फॉन्डेशन ऑफ इंडिया के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस कार्यक्रम में रांची गैरीसन, नागरिकों, स्कूली बच्चों तथा सेवारत कार्मचारियों ने हिस्सा लिया।