भारत के इतिहास पर लिखिए, हर महीने 1.5 लाख मिलेंगे

न्यू इंडिया फाउंडेशन बेंगलुरु स्थित एक संस्था है जो मुख्य रूप से भारत के इतिहास पर लिखने के लिए स्कॉलरों और लेखकों को प्रोत्साहित करती है।
न्यू इंडिया फाउंडेशन बेंगलुरु स्थित एक संस्था है जो मुख्य रूप से भारत के इतिहास पर लिखने के लिए स्कॉलरों और लेखकों को प्रोत्साहित करती है। इस बार भी संस्था ने न्यू इंडिया फेलोशिप 2020 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये फेलोशिप उनके लिए हैं जो स्वतंत्र भारत के इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर लिखते हैं। इस फेलोशिप के लिए आवेदन की योग्यता, आखिरी तारीख, चयन की प्रक्रिया आदि की जानकारी आगे की स्लाइडों में दी गई है.
नवभारत टाइम्स के मुताबिक, इस स्कॉलरशिप के लिए कोई भी भारत का नागरिक आवेदन कर सकता है। न्यू इंडिया फाउंडेशन के पूर्व फेलो भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का स्कॉलर या लेखक होना जरूरी है जो स्वतंत्र भारत के इतिहास के अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रहे हों।
इस फेलोशिप के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून, 2020 है। इसमें कुल 5 से 10 फेलोशिप दी जाती है। फेलोशिप एक साल के लिए दी जाती है। एक साल तक स्कॉलर या राइटर को हर महीने 1.5 लाख रुपये मिलेंगे।
aXA6IDQ0LjIwMS43Mi4yNTAg ejasoft island