बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के 54वें जन्मदिन पर बहन अर्पिता ने बेटी को दिया जन्म
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं। भाईजान के जन्मदिन पर 27 दिसंबर को उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान आज अपना 54 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने उन्हें शानदार गिफ्ट दिया है। जी हां आज भाईजान के जन्मदिन पर 27 दिसंबर को उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा दूसरी बार मां बन गई हैं और उन्होंने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी अर्पिता के पति आयुष शर्मा ने अस्पताल के बाहर तैनात पापराज़ी के साथ ये खुशखबरी साझा करते हुए दी। अर्पिता और आयुष का एक तीन साल का बेटा आहिल भी है।
भारतीय समाचार पत्र हिंदुस्तान के अनुसार, बता दें कि सलमान खान और उनकी बहन अर्पिता के बीच काफी स्पेशल बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अर्पिता अक्सर सलमान खान के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं और अपने दिल के जज्बात बयां करती हैं। सलमान खान भी उन्हें बेहद प्यार करते हैं। वहीं रिपोर्टों के अनुसार, अर्पिता और आयुष ने सलमान के जन्मदिन पर अपने दूसरे बच्चे के आगमन की योजना भी सलमान खान के जन्मदिन के दिन ही बनाई थी।
हर साल सलमान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में अपना जन्मदिन मनाते हैं। हालांकि, इस साल, उन्होंने मुंबई नहीं छोड़ा और सोहेल खान के घर पर मनाया गया, कथित तौर पर क्योंकि वह अर्पिता के साथ समय बिताना चाहते