अमेरिका ने बौद्धिक संपदा को लेकर भारत सहित 10 देशों को निगरानी सूची में डाला, स्नैपडील, टैंक रोड और हीरा पन्ना बाजार काली सूची में शामिल
अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सुरक्षा के मामले में भारत को निगरानी की प्राथमिक सूची में रखा है।
अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सुरक्षा के मामले में भारत को निगरानी की प्राथमिक सूची में रखा है। अमेरिका ने यह कदम भारत के बौद्धिक संपदा अधिकार की संरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी कुछ पुरानी और कुछ नई आपत्तियों के आधार पर उठाया है। अमेरिका ने भारत और चीन सहित अपने प्रमुख व्यापार भागीदारी सहित 10 देशों को इस सूची में रखा है।
हिंदुस्तान के अनुसार, अमेरिका ने भारत की ई-कॉमर्स स्नैपडील सहित चार भारतीय बाजारों को निगरानी की प्राथमिक सूची में रखा है। इसे काली सूची के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि विभाग (यूएसटीआर) की इस ताजी सूची में स्नैपडील के अलावा दिल्ली का टैंक रोड बाजार, मुंबई का हीरा-पन्ना, कोलकाता का किड्डरपोर और आइजोल का मिलेनियम सेंटर शामिल है।
इस सूची में भारत के अलावा दुनिया की 38 ऑनलाइन और 34 बाजारों को निगरानी सूची में रखा गया है। बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन और कारोबार में असमानता के आधार पर यह तय हुआ। भारत की स्नैपडील के साथ, टैंक रोड और मिलेनियम सेंटर नकली उत्पादों से भरे होते हैं। इसका नुकसान असली कंपनियों को होता है।
अमेरिका का कहना है कि भारत ने कुछ ''लंबे समय से चली आ रही और कुछ ''नई चुनौतियों के मामले में अपने नियम कायदे नहीं बदले हैं। इनकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के बौद्धिक संपदा अधिकार पर वर्षों से बुरा प्रभाव पड़ा है।
उसका आरोप है कि इन देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने में कमियां आई हैं और उनके नियम कानून अब भी अपर्याप्त बने हुए हैं। अमेरिका की जो भी कंपनियां अथवा इन अधिकारों के धारक इन देशों के नियमों पर निर्भर हैं उन्हें वहां बाजार में काम करने में समानता का अवसर नहीं मिलता।
ट्रंप प्रशासन के तहत जिन देशों को बाद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े मामलों में निगरानी सूची में रखा गया है उनमें अल्जीरिया, अर्जेंटीना, चिली, चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, सऊदी अरब, उक्रेन और वेनेजुएला शामिल हैं। कुवैत को पिछले साल की ऐसी सूची से हटा लिया गया। इसमें 11 देश शामिल थे। वर्ष 2019 में अमेरिका ने कनाडा और थाइलैंड को इस सूची से हटा लिया था।
aXA6IDMuMTMzLjE0MS42IA==
ejasoft island