लंदन में एक युवक ने कई लोगों को मारा चाकू, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया
लंदन। आतंकी हमले से लंदन एक बार फिर दहल गया है।
लंदन। आतंकी हमले से लंदन एक बार फिर दहल गया है। स्ट्रीथम इलाके में एक आतंकी ने कई लोगों को चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया है। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावर को मार गिराया है। पुलिस घटना को आतंकी हमला मान रही है। ब्रिटेन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा है कि हमलावर ने कई लोगों को चाकू मारा है। वहीं इमरजेंसी सर्विसेज ने इलाके को अपने घेरे में ले लिया है।
दैनिक जागरण के अनुसार मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सड़क को बंद करके लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है। बीबीसी ने लंदन एंबुलेंस सर्विस के हवाले से बताया है कि घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर ने भी खबर दी है कि दक्षिण लंदन में हुई इस चाकूबाजी की वारदात में कई लोग घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने इलाके में गोलियां चलने की आवाजें सुनीं। घटना स्थल को ब्लॉक कर दिया गया है और पुलिस ने पूरे इलाके की निगरानी सख्त कर दी है। लंदन एंबुलेंस सर्विस ने कहा है कि स्ट्रेथेम हाई रोड पर हुई घटना के बाद घायलों की मदद के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को रवाना किया गया है। स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर दो बजे स्ट्रेथम हाई रोड पर स्थित एक सुपरमार्केट के बाहर पुलिस ने आतंकी को मार गिराया।