इस महीने में लगेंगे दो ग्रहण, भारत में देंगे दिखाई
साल 2020 की शुरुआत के महीने में पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) लगा। जो भारत में भी दिखाई दिया। इस साल का दूसरा ग्रहण जो कि चंद्र ग्रहण होगा 5 जून को लगने जा रहा है।
साल 2020 की शुरुआत के महीने में पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2020) लगा। जो भारत में भी दिखाई दिया। इस साल का दूसरा ग्रहण जो कि चंद्र ग्रहण होगा 5 जून को लगने जा रहा है। इसी के साथ इसी महीने की 21 तारीख को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) भी लगेगा। एक ही महीने में पड़ने वाले इन ग्रहणों का प्रभाव मानव जाति के जीवन पर पड़ेगा।
Jansatta के अनुसार, 5 जून को लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण: ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। ये ग्रहण 5 जून की मध्य रात को 11 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और 6 जून को 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट की होगी। ये ग्रहण भारत समेत यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जायेगा। उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। क्योंकि धार्मिक दृष्टि से जो चंद्रग्रहण खुली आंखों से स्पष्ट रूप से दिखाई न देता हो उनका धार्मिक महत्व नहीं होता है। केवल प्रच्छाया वाले चंद्रग्रहण ही नग्न आंखों से दृष्टिगत होते हैं।
aXA6IDMuMTQ1LjE4Ni42IA== ejasoft island