कोरोना की मार: रूस में अभ्यास कर रहे (गगनयान) अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण रोका गया
रूस में गगनयान के चार भावी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण को कोरोना वायरस के मद्देनजर अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।
रूस में गगनयान के चार भावी अंतरिक्ष यात्रियों के प्रशिक्षण को कोरोना वायरस के मद्देनजर अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। दरअसल कोरोना महामारी के चलते उस सेंटर को बंद कर दिया गया है, जहां इन अंतरिक्ष यात्रियों को अभ्यास करवाया जा रहा था। सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। भारतीय वायुसेना के चार पायलटों को भारत के गगनयान मिशन के लिए चुना गया था। फरवरी महीने से इन सभी पायलटों का मॉस्को स्थित यू.ए. गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कोस्मोनॉट सेंटर में अभ्यास चल रहा था।
अमर उजाला के अनुसार, सूत्रों ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह अभ्यास सेंटर को कोरोना वायरस महामारी के चलते बंद कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सभी अंतरिक्षयात्री ठीक हैं। फिलहाल वे होटल में ठहरे हुए हैं। हमें बताया गया है कि सेंटर महीने के आखिर में फिर से खोला जाएगा।
जब उनसे पूछा गया कि चार सप्ताह तक अभ्यास के निलंबन से उनके अभ्यास कार्यक्रम पर कुछ प्रभाव पड़ेगा तो सूत्रों ने कहा कि हालांकि अभ्यास कार्यक्रम 12 महीने तक चलता है, लेकिन उन्होंने आपात हालातों के मद्देनजर तीन महीने का अभ्यास अतिरिक्त रूप से रखा हुआ था। गौरतलब है कि अंतरिक्ष में भारत का पहला मानवयुक्त मिशन 'गगनयान' 2022 के आसपास योजनाबद्ध है।
aXA6IDM1LjE3NS4xMjEuMTM1IA==
ejasoft island