मनोरंजन
भारत में पहली बार स्मार्टफोन में मिलेगी ISRO की ये तकनीक, Xiaomi ने उठाया बड़ा कदम
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टेक्नोलॉजी अपने नए स्मार्टफोन में शामिल करने जा रही है।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की टेक्नोलॉजी अपने नए स्मार्टफोन में शामिल करने जा रही है। इस टेक्नोलॉजी का नाम 'भारतीय क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम' (NavIC) है। इसके जरिए भारत और इसकी मुख्य भूमि के 1500 किमी के दायरे में किसी भी जगह की सटीक स्थिति का पता लगाया जा सकता है।
Lokmat News Hindi के अनुसार, ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि जब कोई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ISRO के साथ भारत में बनाई गई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। यानी Xiaomi अब ऐसी कंपनी बन गई है, जो भारत में पहली बार स्मार्टफोन्स में NavIC टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी।
aXA6IDMuMTM3LjE3OC4xMzMg ejasoft island