कोरोना वायरस: इटली ने मौतों के मामले में चीन को छोड़ा पीछे
इटली में कोरोना वायरस से अब हुई मौतों की संख्या ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है।
इटली में कोरोना वायरस से अब हुई मौतों की संख्या ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। एएफपी की गणना के अनुसार पूरे विश्व में 158 देशों में अबतक इस संक्रमण से 9,800 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी जबकि 232,650 लोग संक्रमित हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार (19 मार्च) को चेतावनी दी ''अगर हम जंगल की आग की तरह विषाणु को फैलने देते हैं खासकर दुनिया के गरीब देशों में तो इससे लाखों लोगों की मौत हो सकती है।" इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका में इस संक्रमण से बचाव के लिए जल्द से जल्द एंटीमलेरियल दवाएं लायी जा रही हैं।
भारतीय समाचार पत्र हिंदुस्तान के अनुसार, उन्होंने गुरुवार (19 मार्च) को चीन पर आरोप लगाया कि चीन में कई महीने पहले फैले कोरोना वायरस के बारे में उस देश द्वारा जानकारी नहीं देने के कारण पूरी दुनिया आज ''बड़ी कीमत" चुका रही है। इस बीच, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी कि यदि वायरस दुनिया भर में फैल गया तो लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
इटली में गुरुवार (19 मार्च) को 427 लोगों की मौत होने के बाद यूरोप में मृतकों की संख्या में वृद्धि देखने के मिली। एएफपी की आधिकारिक गणना के अनुसार इटली में कोरोना वायरस से अबतक 3,405 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। चीन ने आधिकारिक तौर पर अब तक 3,245 मौतों की पुष्टि की है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 108 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या 327 पहुंच गई।
aXA6IDEzLjU4LjEzNy4yMTgg ejasoft island