पत्नी मेलानिया के साथ ताज का सौंदर्य देख अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रचा इतिहास
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने सोमवार शाम आगरा पहुंचे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करने सोमवार शाम आगरा पहुंचे। ट्रंप के साथ पत्नी मेलानिया, बेटी और दामाद भी मौजूद रहे। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ट्रंप और उनके परिवार का सैंकड़ों कलाकारों ने ‘मयूर नृत्य’ प्रस्तुत कर स्वागत किया। यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ पूरी दुनिया में प्रेम की निशानी के रूप में प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया है। इस दौरान ताजमहल का सौंदर्य देखकर डोनाल्ड ट्रम्प मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने विजिटर बुक में इसके लिए लिखा- थैंक यू इंडिया।
दैनिक जागरण के अनुसार, सोमवार दोपहर अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आगरा पहुंचे और परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया। करीब एक घंटा ताज की खूबसूरती को निहारने के बाद वह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट वापस पहुंचे। वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प को 'ताजमहल' का एक बड़ा चित्र भेंट किया। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
aXA6IDE4LjExNy4xNTYuMTEzIA== ejasoft island