खेल
खेल मंत्री किरेन रीजीजू बोले- महिलाओं के लिये सरकार फुटबाल लीग शुरू करेगी
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि फुटबाल को आम जन तक पहुंचाने के लिये सरकार महिलाओं के लिये फुटबाल लीग की शुरुआत करेगी।
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि फुटबाल को आम जन तक पहुंचाने के लिये सरकार महिलाओं के लिये फुटबाल लीग की शुरुआत करेगी। रीजीजू ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम महिला फुटबाल लीग शुरू करने जा रहे हैं।
पंजाब केसरी के अनुसार, हमारा प्रारूप तैयार है और यह देश में सबसे व्यापक फुटबाल कार्यक्रम होगा। इसे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयेाग से शुरू किया जाएगा। ’’ वह अगले साल भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के आधिकारिक प्रतीक चिन्ह का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
aXA6IDE4LjE5MS43NC4yMzkg
ejasoft island