भारतीय समुद्री तटों की सुरक्षा अब और होगी कड़ी, इंडियन कोस्ट गार्ड को मिला यह 'खास' जहाज
पूर्वी मिदनापुर के समुद्री तट पर एक नए जहाज को लाया गया है। कई खूबियों वाले 'अमृत कौर' नाम के इस जहाज को गुरुवार को इंडियन कोस्ट गार्ड को सौंपा गया है।
पूर्वी मिदनापुर के समुद्री तट पर एक नए जहाज को लाया गया है। कई खूबियों वाले 'अमृत कौर' नाम के इस जहाज को गुरुवार को इंडियन कोस्ट गार्ड को सौंपा गया है।
ज़ी न्यूज़ क के अनुसार, पूर्वी मिदनापुर ज़िले के डीएम पार्था घोष समेत तटवर्तीय इलाके के कोस्ट गार्ड के अधिकारियों की उपस्थिति में इस जहाज़ को कोस्ट गार्ड्स को सौंपा गया।
12 जनवरी को भारत सरकार के डिफेंस सेक्रेटरी अजय कुमार ने जहाज़ का उद्घाटन किया था। इसके बाद गुरुवार को हल्दिया पोर्ट ट्रस्ट कार्यालय के अधिकारियों को इसे सौंप दिया गया।
पंजाब की रहने वाली और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमारी अमृत कौर के नाम पर इस आधुनिक जहाज का नाम रखा गया है। यह जहाज़ 49 मीटर लम्बा है और 308 टन का सामान इस पर लादा जा सकता है। इस जहाज़ की गति 60KMPH होगी।
aXA6IDE4LjIxOS4yMjQuMTAzIA== ejasoft island