भारत में लॉकडाउन के बीच सलमान खान ने दिया एकता का संदेश

देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का समय बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है।
देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन का समय बढ़ाकर 3 मई तक के लिए कर दिया गया है। भारत में इस वायरस के खिलाफ आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक लड़ाई लड़ रहे हैं। सेलिब्रिटीज लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार सलमान खान ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर आप उनकी तारीफ किए रह नहीं सकेंगे।
भारतीय समाचार पत्र हिंदुस्तान के अनुसार, तस्वीर में देखा जा सकता है कि दो अलग धर्मों के लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने-अपने घरों में प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। सलमान ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ये लोग सही उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। #IndiaFightsCorona. सलमान ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस काफी पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उनके इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि सलमान कोरोना के कारण प्रभावित लोगों की खूब मदद कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाने का काम किया। यहां तक कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म राधे के क्रू मेंबर्स को काम किए बिना ही पूरा पेमेंट कर दिया है।