रूस ने स्नाइपर्स के लिए तैयार की है घातक लोबेव आर्म्स SVLK-14S राइफल
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एके 47 राइफल के बाद अब रूस ने एक और घातक स्नाइपर राइफल तैयार की है।
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली एके 47 राइफल के बाद अब रूस ने एक और घातक स्नाइपर राइफल तैयार की है। इसको दुनिया की सबसे घातक स्नाइपर राइफल भी कहा जा रहा है। डेली मेल के मुताबिक ये राइफल 2 मील तक अचूक निशाना लगा सकती है। रूस के रक्षा विशेषज्ञ इस राइफल को किसी गेम चेंजर की ही तरह से ले रहे हैं। इस राइफल का नाम लोबेव आर्म्स SVLK-14S है। विशेषज्ञों की मानें तो इसकी मारक रेंज से 3000 मीटर दूर बैठा दुश्मन भी बच नहीं सकेगा। ये राइफल कितनी घातक है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की कोई भी बुलेटप्रूफ जैकेट भी इसे रोकने की ताकत नहीं रखता है। मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 28 लाख 62 हजार रुपये तय की गई है। दुनिया की इस सबसे खतरनाक राइफल का वजन करीब 10 किलो है।
दैनिक जागरण के अनुसार, आपको बता दें कि रूस की ये राइफल ब्रिटिश आर्मी के पास मौजूद L115A3 राइफल से कहीं अधिक बेहतर है। यह केवल डेढ़ किमी दूर तक निशाना लगा सकती है जबकि SVLK-14S राइफल ब्रिटिश आर्मी के पास मौजूद राइफल से अधिक दूरी से निशाना लगा सकती है। एक बार इस राइफल से एक ही गोली फायर होती है। इसे तैयार करने वाली कंपनी के चीफ इंजीनियर यूरी सिनिचकिन का कहना है कि इसे प्रोफेशनल स्नाइपर और उम्दा बंदूक रखने वाले लोगों के लिए तैयार किया गया है। इतना ही नहीं ये राइफल आवाज के तीन गुनी रफ्तार पर बुलेट को फायर करती है। कंपनी के चीफ इंजिनियर युरी सिनिचकिन ने बताया कि इस हथियार का एक-एक हिस्सा किसी फरारी या पॉर्श गाड़ी की तरह तैयार किया गया है। उनके मुताबिक इसकी गोली बुलेट 3 सेंटीमीटर मोटे कवच तक को भेद सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले रूस की एक निजी कंपनी पुष्का ने वर्ष 2018 में 'एसवीएलके-14एस सुमराक' नामक स्नाइपर राइफल बनाई थी। ये राइफल 4,200 मीटर दूर तक निशाना लगा सकती है। इसमें 10.3 एमएम की गोली का इस्तेमाल होता है। इससे निकलने वाली गोली की रफ्तार 900 मीटर प्रति सेकंड है। इस राइफल के भी प्रमुख इंजीनियर यूरी सिनीचिकिन ही थे। उन्होंने तब कहा था कि यह राइफल पेशेवर स्नाइपर्स के लिए हैं।