भारत में कोरोना संक्रमितों के तेजी से बढ़ रहे आंकड़े, एक दिन में गई दो की जान
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बुधवार को और दो लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश में महिला
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बुधवार को और दो लोगों की जान चली गई। मध्य प्रदेश में महिला और तमिलनाडु में पुरुष ने दम तोड़ दिया है। दोनों ही राज्यों में इस खतरनाक वायरस से ये पहली मौतें हैं। 63 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा भी 600 को पार कर गया है। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 15 और केरल में नौ नए केस सामने आए हैं।
दैनिक जागरण के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 630 हो गई है। इससे अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर ने मदुरै में कहा कि कोरोना वायरस पॉजिटिव 54 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक व्यक्ति शुगर, हाइपरटेंशन और फेफड़े की बीमारी से ग्रस्त था। वहीं, मध्य प्रदेश के इंदौर में 65 साल की एक महिला ने दम तोड़ दिया है। महिला उज्जैन की रहने वाली थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों में 43 विदेशी, जान गंवाने वाले 10 व्यक्ति और उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके 43 लोग भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को 15 नए संक्रमित मामले सामने आए और इनकी संख्या बढ़कर 122 हो गई है।
aXA6IDE4LjIyMi4xMTkuMTQ4IA== ejasoft island