पीएम मोदी बोले, भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए जान भी जहान भी दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक
पीएम मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि 'जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया
पीएम मोदी ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में कहा कि 'जान है तो जहान है, जब मैंने राष्ट्र के नाम सन्देश दिया था, तो प्रारम्भ में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बहुत आवश्यक है, देश के अधिकतर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। और अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी जहान भी दोनों पहलुओं पर ध्यान आवश्यक है, जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा।'
दैनिक जागरण के अनुसार, बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए अगले तीन से चार सप्ताह काफी क्रिटिकल हैं। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने के लिए सुझाव दिए हैं।
भारत सरकार के सूत्रों का कहना है कि अधिकांश राज्यों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया कि दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार इस अनुरोध पर विचार कर रही है। बैठक के बाद शाम को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तीस अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की। इससे पहले पंजाब और ओडिसा राज्य पहले ही 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर चुके हैं।
aXA6IDMuMTQyLjE3My4yMjcg ejasoft island