भारत में लॉकडाउन-2 पर PM मोदी के संबोधन को 20 करोड़ 30 लाख लोगों ने देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-दो को लेकर टीवी पर हुए संबोधन को रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लॉकडाउन-दो को लेकर टीवी पर हुए संबोधन को रिकॉर्ड 20.3 करोड़ लोगों ने देखा। प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद (बार्क) ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन ने उनके ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है। अपने इस संबोधन में मोदी ने राष्ट्रव्यापी बंद को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की।
भारतीय समाचार पत्र हिंदुस्तान के अनुसार बाजार अनुसंधान एजेंसी एसी नील्सन ने कहा कि रिकॉर्ड संख्या लोगों ने संपर्क का पता लगाने के आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है, लेकिन इनमें से सिर्फ 10 प्रतिशत ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री कोरोना वायरस महामारी पर देश की जनता को चार बार संबोधित कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया। उसके बाद लॉकडाउन की घोषणा और तीसरी बार घरों में मोमबत्तियां और दीये जलाने का आह्वान किया। इससे पहले मोदी ने जब पहली बार 21 दिन के बंद की घोषणा की तो उनके इस संबोधन को रिकॉर्ड 19.3 करोड़ लोगों ने देखा।
बार्क के मुख्य कार्यकारी सुनील लुल्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रव्यापी बंद को 19 दिन बढ़ाने की घोषणा की। उनके इस 25 मिनट के संबोधन का प्रसारण 199 प्रसारण कंपनियों ने किया। सभी दर्शकों की संख्या के आधार पर गणना की जाए तो इस प्रसारण को चार अरब मिनट देखा गया। यह भी एक रिकॉर्ड है।
aXA6IDMuMTQ5LjI2LjI0NiA=
ejasoft island