कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो रहे न्यूयॉर्क सिटी के आसपास के इलाके, लॉन्ग आइलैंड पर संक्रमण आग की तरह फैल रहा है
अमेरिका में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में संक्रमण के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं।
अमेरिका में कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क में संक्रमण के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां कोरोना से तीन हजार 565 लोगों की जान गई है। अकेले न्यूयॉर्क सिटी में 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। इस शहर के आसपास के इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील होते जा रहे हैं। गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि लॉन्ग आईलैंड पर संक्रमण आग की तरह फैल रहा है। राज्य के अस्पतालों में 22% मरीज लॉन्ग आईलैंड के हैं। न्यूजर्सी में भी गंभीर समस्या पैदा हो गई है।
दैनिक भास्कर के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी देश का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां हर दिन एक हजार केस सामने आ रहे हैं। न्यूजर्सी के गवर्नर मर्फी ने घोषणा की, कि जब तक कोरोना संकट है, तब तक राज्य में बाहर से आने वाले लोगों पर बैन रहेगा। न्यूजर्सी में शुक्रवार से शनिवार तक 200 लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 846 लोगों की जान जा चुकी है। रोड आइलैंड के गवर्नर ने न्यूयॉर्क में 14 दिन का क्वारैंटाइन घोषित करने की कोशिश की थी। फ्लोरिडा के गवर्नर ने भी न्यूयॉर्क से उड़ान भरने वाले यात्रियों को 14 दिन तक क्वारैंटाइन किया। उधर, न्यूजर्सी के मेयर मर्फी ने कहा कि राज्य में 846 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या 2001 में 11 सितंबर को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों से भी ज्यादा है।
• न्यूयॉर्क में शुक्रवार तक 2,935 मौतें हुई थी, जो रविवार तक 3,565 हो गई है।
• न्यूयॉर्क सिटी में कंफर्म केस एक लाख 13 हजार 704 है।
• न्यूयॉर्क में 15 हजार 905 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
• न्यूजर्सी में अब तक 846 लोगों की मौत हुई, जबकि कुल केस 34 हजार 125 हो गए हैं।
न्यूयॉर्क के गवर्नर ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि सात दिनों के भीतर राज्य में कोरोना संकट अपने पीक पर होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल हम इससे निपटने के लिए तैयार नहीं हैं। ब्रीफिंग में क्यूमो ने यह भी कहा कि न्यूयॉर्क के कई लोग वायरस पर काबू पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो-तिहाई संक्रमित लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हम सब यहां युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं।
aXA6IDEzLjU4LjI1Mi44IA==
ejasoft island