ऑस्कर 2020: कल ऑस्कर अवॉर्ड पर सबकी निगाहें, जानें कब और कहां देखें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2020
ऑस्कर अवॉर्ड्स को मनोरंजन जगत में सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है।
ऑस्कर अवॉर्ड्स को मनोरंजन जगत में सबसे ऊंचा दर्जा दिया जाता है। ऑस्कर विनर बनने के लिए फिल्म मेकर्स, एक्टर्स सभी बहुत मेहनत करते हैं। इस बार भी लोगों को ऑस्कर विनर्स का इंतजार है।
भरतीय अख़बार हिंदुस्तान के अनुसार भारत को भी इस अवॉर्ड से काफी उम्मीदें रहती हैं, लेकिन इस बार भारतीय फिल्में ऑस्कर में कुछ कामयाब करने में नाकाम रही हैं। आपको अगर ऑस्कर का सीधा प्रसारण देखना है या लाइव अपडेट्स जानना चाहते हैं तो आप कई तरीकों से इसकी जानकारी ले सकते हैं।
ऑस्कर सेरमनी सोमवार यानी 10 फरवरी को है। भारत के टाइम के मुताबिक ये सेरमनी सुबह 6.30 बजे शुरू हो जाएगी। रेड कार्पेट से लाइव कवरेज सोमवार को सुबह 5 बजे ऑस्कर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @TheAcademy पर शुरू हो जाएगी।
बता दें कि भारत की तरफ से गई गली बॉय पहले ही इस अवॉर्ड्स लिस्ट से बाहर हो चुकी है। ऑस्कर की रेस में नॉमिनेशन पाने वाली फिल्मों की बात करें जो इस बार जो फिल्में अकेडमी अवॉर्ड पाने की दावेदारी रखती हैं वह हैं- 'फोर्ड वी फेरारी', 'दी आइरिश मैन', 'जोजो रैबिट', 'जोकर', 'लिटिल वोमन', 'मैरेज स्टोरी', '1917', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' और 'पैरासाइट'।
aXA6IDE4LjIyMi44MC4xMjIg
ejasoft island