खेल
कागजात जांच कर खेल नर्सरियों में फर्जी प्रशिक्षकों पर दर्ज होगी एफआइआर

सुनील जांगड़ा, कैथल : हरियाणा के सभी जिलों में खेल विभाग की ओर से स्कूलों में विभिन्न खेलों की खेल नर्सरियां खोली गई हैं।
सुनील जांगड़ा, कैथल : हरियाणा के सभी जिलों में खेल विभाग की ओर से स्कूलों में विभिन्न खेलों की खेल नर्सरियां खोली गई हैं। स्कूलों की ओर से नर्सरियों में खेल प्रशिक्षक लगाए गए हैं, जिनका खर्च खेल विभाग उठा रहा है।
प्रशिक्षकों के कागजात जांच करने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा के निदेशक की ओर से हरियाणा के सभी जिला खेल अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। उच्च अधिकारियों के पास शिकायतें आ रही थीं कि कुछ खेल नर्सरियों में जो प्रशिक्षक लगाए गए हैं वे निर्धारित की गई योग्यता नहीं रखते हैं।
aXA6IDMuMjM5LjU5LjMxIA==
ejasoft island