मार्स रोवर ने 11 फीट की रिकॉर्ड चढ़ाई चढ़ने से पहले ली नई सेल्फी, नासा ने वीडियो शेयर किया
नासा के क्यूरोसिटी मार्स रोवर ने हाल ही में 11 फीट की तीखी चढ़ाई चढ़ने से पहले नई सेल्फी ली है।
नासा के क्यूरोसिटी मार्स रोवर ने हाल ही में 11 फीट की तीखी चढ़ाई चढ़ने से पहले नई सेल्फी ली है। नासा ने इसका वीडियो शेयर किया है। रोवर ने एक सेल्फी लेने के लिए अलग-अलग एंगल पर 86 फोटो खींचकर रिकॉर्ड बनाया। इसका महली कैमरा एक बार में एक छोटा क्षेत्र कवर करता है।
दैनिक भास्कर के अनुसार, नासा' ने मार्स रोवर का उपनाम क्यूरोसिटी रखा है। 6 पहीए वाले इस मोबाइल लैबोरेटरी रोबोटिक रोवर का वजन करीब एक टन है। यह 10 फुट लंबा एवं 9 फुट चौड़ा है और इसकी ऊंचाई 7 फुट है। क्यूरोसिटी मंगल पर भेजे गए पूर्व के रोवर से 5 गुना भारी है। इसमें चूर हो चुके चट्टान के नमूनों की जांच करने की क्षमता है। क्यूरोसिटी का मुख्य काम ये पता करना है कि क्या कभी मंगल ग्रह पर जीवन मौजूद था या नहीं।
रोवर को लाल ग्रह के मौसम की जांच का काम सौंपा गया है। इसका सॉफ्टवेयर मंगल की हवाओं की गति और आर्द्रता के स्तर को दर्ज करता है। यह 5 अगस्त 2012 को मंगल की सतह पर उतरा था। इस पर लगी ड्रिल मशीन मंगल की कठोर सतह के भी अंदर की स्थिति भांपने में सहायक है। यह लेजर किरणों से लैस है। इससे चट्टानों का अध्ययन किया जा सकता है।
aXA6IDMuMjAuMjM4LjE4NyA= ejasoft island