मिशन वंदे भारत: दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का सिलसिला जारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का अब तक का सबसे बड़ा एयर लिफ्ट मिशन चला रही है। वंदे भारत मिशन का आज दूसरा दिन है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का अब तक का सबसे बड़ा एयर लिफ्ट मिशन चला रही है। वंदे भारत मिशन का आज दूसरा दिन है। पहले दिन गुरुवार को एयर इंडिया के दो विमान यूएई में फंसे 363 भारतीयों को वापस लेकर आई। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को सिंगापुर, लंदन, ढाका, रियाद और सैन फ्रांसिस्को से एयर इंडिया की फ्लाइट्स बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को दिल्ली और मुंबई के एयरपोर्ट पर लेकर आएंगी।
Perform India के अनुसार, वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया के विमानों से 12 देशों में फंसे करीब एक लाख 93 हजार भारतीय नागरिकों को वापस लाया जा रहा है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को सिंगापुर से फ्लाइट दिल्ली आ रही है, इसमें 244 पैसेंजर सवार हो सकते हैं, इसके अलावा लंदन से मुंबई आने वाली फ्लाइट में 300 से अधिक यात्री वापस लौटेंगे।