एशिया में अब तक 2 लाख 53 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि
कोरोना वायरस (COVID-19)का सबसे ज्यादा मामला यूरोप में सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार यहां अभी तक 14,79,087 मामलों की पुष्टि हो गई है।
कोरोना वायरस (COVID-19)का सबसे ज्यादा मामला यूरोप में सामने आया है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार यहां अभी तक 14,79,087 मामलों की पुष्टि हो गई है। वहीं 1,43,712 लोगों ककी मौत हो गई है। 11,42,642 मरीज ठीक हो गए हैं। एशिया में अब तक 2,53,359 मामले सामने आ गए हैं। 9,572 लोगों की मौत हो गई है। 1,29,568 लोग ठीक हो गए हैं।जर्मनी में कोरोना वायरस (COVID-19) के 947 नए मामले सामने आए और 165 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार यहां मरीजों की संख्या 1,64,807 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 6,996 हो गई है।
समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस (COVID-19) से 70, हजार से ज्यादा मौते हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार यहां पिछले 24 घंटे में 2,333 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां अब तक 71,022 लोगों की मौत हो गई है। 12 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं, इटली में हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। लॉकडाउन में ढील देने के एक दिन बाद भी यहां एक्टिव केस में कमी आई है।
यूरोपीय देश में 98,467 एक्टिव केस हैं। इससे एक दिन पहले ये 99,980 था। ये ट्रेंड देश में 20 अप्रैल से जारी है। मंगलवार को 2,353 मरीज ठीक हुए। इसके साथ संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 85,231 हो गई है। देश में अब तक दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं 29 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है। दक्षिण कोरिया ने कोरोना वायरस के दो नए मामलों की जानकारी दी है। देश में प्रकोप धीमा हो गया है। कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन द्वारा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार 10,806 मामले सामने आ गए हैं और 255 लोगों की मौत हो गई है।