अमेरिका में लॉन्च होगा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का खास सैटेलाइट
वाशिंगटन। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का संचार उपग्रह जीसैट-30 (GSAT -30) यूरोपियन हैवी रॉकेट
वाशिंगटन। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का संचार उपग्रह जीसैट-30 (GSAT -30) यूरोपियन हैवी रॉकेट एरियन-5 ईसीए शुक्रवार यानी 17 जनवरी को तड़के 2.35 मिनट पर दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा जाएगा। यह इसरो का इस साल अर्थात 2020 का पहला मिशन होगा।
दैनिक जागरण के अनुसार GSAT-30 का वजन लगभग 3100 किलोग्राम है। यह इनसैट सैटेलाइट की जगह काम करेगा। इससे राज्य-संचालित एवं निजी सेवा प्रदाताओं को संचार लिंक प्रदान करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। इस मिशन की कुल अवधि 38 मिनट 25 सेकंड होगी।
वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पास आदित्य-एल1 उपग्रह सहित 25 उपग्रह लॉन्च करने की योजना है। आदित्य एल1 मिशन को मध्य 2020 तक लॉन्च करने की योजना है।