इंडोनेशिया: असली ‘हीरो’ है यह शख्स, जिसने स्पाइडर-मैन बनकर साफ किया कचरा
इस शख्स का नाम रूडी हार्टोनो है, जो इंडोनेशिया के एक कैफे में काम करते हैं। वह लोगों को लंबे वक्त से सड़कें और समुद्री किनारों को साफ रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इस शख्स का नाम रूडी हार्टोनो है, जो इंडोनेशिया के एक कैफे में काम करते हैं। वह लोगों को लंबे वक्त से सड़कें और समुद्री किनारों को साफ रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इसका ज्यादा असर नहीं दिखा। इसके बाद उन्होंने स्पाइडर-मैन बनकर सफाई करना शुरू किया, तो लोगों की नजरें उन पर ठहर गईं।
रूडी, 36 साल के हैं। वह शाम 7 बजे कैफे में काम शुरू करने से पहले स्पाइडर-मैन बनकर कचरा जमा करते हैं। उनकी कोशिश ने इस मुद्दे को दुनिया के सामने रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने स्पाइडर-मैन की ड्रेस अपने भतीजे को खुश करने के लिए खरीदी थी।
उन्हें उम्मीद है कि सरकार एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग सहित कचरे के मैनेजमेंट पर कड़े नियमों को लागू करने पर जोर देगी। रूडी ने कहा कि प्लास्टिक कचरे के इस्तेमाल में कमी लाने की बेहद जरूरत है, क्योंकि प्लास्टिक को पूरी तरह से मिटने में काफी वक्त लगता है।
navbharattimes के अनुसार, ‘मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरनमेंट और फॉरेस्ट्री’ द्वारा 2018 में जारी किए आंकड़े बताते हैं कि लगभग 142,000 की आबादी के साथ इंडोनेशिया करीब 2.7 टन अनमैनेज्ड कचरे का पैदा करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, इंडोनेशिया चीन के बाद समुद्र में प्लास्टिक प्रदूषकों फैलाने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
aXA6IDE4LjE4OC4xNDIuMTQ2IA== ejasoft island