भारतीय महिला हॉकी टीम लॉकडाउन से प्रभावित गरीबों के लिए धनराशि जमा करेगी
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन (बंदी) में परेशानी का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए शुक्रवार को फिटनेस चुनौती शुरुआत की।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन (बंदी) में परेशानी का सामना कर रहे प्रवासी श्रमिकों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए शुक्रवार को फिटनेस चुनौती शुरुआत की। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में तीन मई तक राष्ट्रव्यापी बंदी लागू है।
अमर उजाला के अनुसार, महिला हॉकी खिलाड़ियों ने देशव्यापी बंद के दौरान कम से कम 1000 परिवारों को खाना खिलाने के मकसद से जनभागीदारी के जरिए राहत कोष जुटाने का फैसला किया है। इस दौरान लोगों से सक्रिय जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
हॉकी इंडिया से जारी विज्ञप्ति में भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कहा, 'हर दिन हम अखबारों और सोशल मीडिया में पढ़ रहे हैं कि बहुत सारे लोग भोजन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, हमने एक टीम के रूप में इन लोगों को मदद करने के लिए कुछ करने का फैसला किया है।’ रानी ने कहा, ‘हमने सोचा कि इसके लिए एक ऑनलाइन फिटनेस चुनौती सबसे अच्छा तरीका होगा। इससे हम लोगों से राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान सक्रिय रहने का भी आग्रह कर सकते हैं। इस पहल के माध्यम से हमारा लक्ष्य कम से कम 1000 परिवारों के भोजन के लिए पर्याप्त धन जुटाना है।’
aXA6IDMuMTQ1LjExOS4xOTkg ejasoft island