भारत-अमेरिका दूसरे 2+2 डायलॉग के लिए तैयार
भारत-अमेरिका के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता बुधवार को वॉशिंगटन में होने वाली है।
वॉशिंगटन. भारत-अमेरिका के बीच 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता बुधवार को वॉशिंगटन में होने वाली है। इस दौरान दोनों देश संभावित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा करेंगे। अमेरिकी विदेश विभाग दूसरे वार्षिक यूएस-भारत 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता की मेजबानी कर रहा है। इसमें विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री मार्क एस्पर अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ शामिल होंगे।
भास्कर के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच पहली बार 6 सितंबर 2018 को नई दिल्ली में 2+2 वार्ता हुई थी। इसमें तत्कालिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो शामिल हुए थे। विदेश मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि इस बैठक का उद्देश्य अमेरिका और भारत के मजबूत संबंधों को प्राथमिकता देना है। ट्रम्प प्रशासन इसके लिए हमेशा अग्रसर है।