भारत 4 साल में बन जाएगा पेट्रोलियम ऑयल का दूसरा सबसे बड़ा बाजार
पेट्रोलियम तेल की खपत में चीन को पीछे छोड़ते हुए अगले चार साल में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पेट्रोलियम तेल बाजार बन जाएगा।
नई दिल्ली. पेट्रोलियम तेल की खपत में चीन को पीछे छोड़ते हुए अगले चार साल में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पेट्रोलियम तेल बाजार बन जाएगा। यह बात अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कही। आईईए ने कहा कि भारत में तेल की खपत 2024 तक बढ़कर 60 लाख बैरल रोजाना तक पहुंच जाएगी। 2017 में यह खपत 44 लाख बैरल रोजाना थी।
मनी भास्कर के अनुसार, इस दशक के मध्य तक चीन में तेल की मांग भारत से कुछ कम रहेगी। इंडिया 2020 एनर्जी पॉलिसी रिव्यू में आईईए ने कहा कि खपत में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए तेल रिफाइनिंग कंपनियों के लिए भारत काफी आकर्षक बाजार है। भारत अभी तेल का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता, चौथा सबसे बड़ा रिफाइनर और पेट्रोलियम उत्पादों का शुद्ध निर्यातक है।