भारत : अगले 24 से 48 घंटों में कई राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका
उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद वहां जनजीवन प्रभावित रहा। इसके बाद अब वहां मौसम ठीक है लेकिन मध्य भारत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर अभी कई शहरों में आंधी और बारिश की आशं
उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और बारिश के बाद वहां जनजीवन प्रभावित रहा। इसके बाद अब वहां मौसम ठीक है लेकिन मध्य भारत में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम के जानकारों का पूर्वानुमान कहता है कि अगले 24 से 48 घंटों के भीतर अभी कई शहरों में आंधी और बारिश की आशंका है। जानिये कहां मौसम का क्या हाल रहेगा।
नई दुनिया के अनुसार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में मौसम खराब हो सकता है। मौसम के मॉडल के अनुसार इन राज्यों के पूर्वी और मध्य भागों में गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है।
अगले 24 घंटों के दौरान आन्ध्र प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, केरल, अरुणाचल प्रदेश, और असम में कुछ स्थानों पर गड़गड़ाहट के साथ बारिश की आशंका है। 2 फरवरी के बाद मौसम की गतिविधियां थमने लगेंगी। हालांकि, अरुणाचल प्रदेश में अलग-थलग हल्की बारिश जारी रह सकती हैं।
बारिश के साथ ही अभी सर्दी का भी असर जारी रहेगा। सर्द उत्तरपश्चिमी हवाओ के चलने के कारण, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमानों में गिरावट हो सकती है। साथ ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
महाराष्ट्र में मौसम करवट ले सकता है। यहां विदर्भ और आसपास के मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के नागपुर, नाशिक, गढ़चिरोली, यवतमाल, बीड और नांदेड़ जैसे शहर इस बारिश से मुख्य रूप से प्रभावित होंगे।
aXA6IDMuMTcuNjguMTQg
ejasoft island