भारत: तेंदुलकर ने जीता लॉरेस स्पोर्टिग मूमेंट अवार्ड
भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने लॉरेस स्पोर्टिग मूमेंट अवार्ड अपने नाम किया है। भारत ने साल 2011 में 28 साल बाद क्रिकेट विश्व कप जीता था
बर्लिन। भारत के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने लॉरेस स्पोर्टिग मूमेंट अवार्ड अपने नाम किया है। भारत ने साल 2011 में 28 साल बाद क्रिकेट विश्व कप जीता था और यह विश्व कप सचिन का आखिरी विश्व कप था। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन को अपने कंधों पर उठा लिया था, इसी पल को बीते 20 साल में लॉरेस स्पोर्टिग मूमेंट यानि लॉरेस सर्वश्रेष्ठ पल का अवार्ड मिला है।
Naya India के अनुसार, सचिन का सपना था कि वह विश्व कप टीम का हिस्सा बनें। 2003 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए विश्व कप के फाइनल में हालांकि उनका यह सपना टूट गया था। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली आस्ट्रेलिया ने फाइनल में सौरव गांगुली की कप्तानी वाली भारत को मात दी थी। लेकिन भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में सचिन के घर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हरा खिताब अपने नाम किया था।
aXA6IDMuOTAuMjU1LjIyIA== ejasoft island