मार्च महीने में भारत के खाद्य तेल आयात में आई गिरावट, 32.44 फीसद घटा
भारत के खाद्य तेल आयात में गिरावट दर्ज की गई है। मार्च महीने में देश का खाद्य तेल आयात 32.44 फीसद गिरकर 9,41,219 टन पर आ गया है।
नई दिल्ली। भारत के खाद्य तेल आयात में गिरावट दर्ज की गई है। मार्च महीने में देश का खाद्य तेल आयात 32.44 फीसद गिरकर 9,41,219 टन पर आ गया है। औद्योगिक संगठन एसईए ने सोमवार को कहा कि सरकार द्वारा विदेशी बाजारों से रिफाइंड पाम ऑयल की खरीदारी पर प्रतिबंध लगाने के चलते खाद्य तेल के आयात में गिरावट आई है। भारत दुनिया में प्रमुख वेजिटेबल ऑयल खरीदार देश है। पिछले साल मार्च महीने में भारत ने 13,93,255 टन खाद्य तेल का आयात किया था।
देश के कुल वेजिटेबल तेल आयात में पाम ऑयल का हिस्सा 60 फीसद से अधिक होता है। एसईए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आरबीडी palmolein के आयात में इस साल मार्च महीने में 90 फीसद की गिरावट आई है। यह मार्च महीने में 30,850 टन रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में इसका आयात 3,12,673 टन हुआ था।
दैनिक जागरण के अनुसार, एसईए ने कहा कि आठ जनवरी के बाद से कमोडिटी को प्रतिबंधित सूची में शामिल करने के बाद से आरबीडी palmolein के आयात में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। पाम ऑयल को प्रतिबंधित सूची में रखने का मतलब है कि किसी आयातक को इनबाउंड शिपमेंट के लिए लाइसेंस या अनुमति की आवश्यकता होगी।
aXA6IDMuMjM4LjYyLjExOSA= ejasoft island