अर्थव्यवस्था
भारत ने जारी किए तीन देशों से पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के लाइसेंस
भारत ने तीन देशों से करीब पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के 70 लाइसेंस जारी किए हैं। ये लाइसेंस अगले 18 महीनों के लिए मान्य होंगे।
भारत ने तीन देशों से करीब पांच लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात के 70 लाइसेंस जारी किए हैं। ये लाइसेंस अगले 18 महीनों के लिए मान्य होंगे। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन देशों में नेपाल, बांग्लादेश और इंडोनेशिया शामिल हैं। सरकार ने इसी साल आठ जनवरी को रिफाइंड पाम तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया था।
अमर उजाला के अनुसार, सरकार ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक 23 लाख टन रिफाइंड पाम तेल आयात किया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा वनस्पति तेल आयातक है और हर वर्ष करीब 1.5 करोड़ टन तेल आयात करता है। इसमें 90 लाख टन अकेला पाम तेल है, जबकि शेष 60 लाख टन में सोयाबीन और सूरजमुखी का तेल आयात किया जाता है।
aXA6IDE4LjIxOS4yMzYuNjIg ejasoft island