राजनीति
भारत: राफेल के पुर्जों का नागपुर में निर्माण शुरू
भारत में लड़ाकू विमान राफेल के कलपुर्जे बनाने का काम शुरू हो गया है।
भारत में लड़ाकू विमान राफेल के कलपुर्जे बनाने का काम शुरू हो गया है। फाइटर जेट के ट्विन इंजन को कवर करने वाले दरवाजों का पहला सेट नागपुर में अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस और फ्रेंच फर्म दैसो एविएशन के संयुक्त उपक्रम वाले प्लांट पर बन रहा है।
दैनिक भास्कर के अनुसार, नागपुर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के छात्र राफेल और फाल्कन विमानों के पुर्जे जोड़ना सीख रहे हैं। आने वाले समय में इसके ज्यादातर पार्ट्स भारत में ही बनेंगे।
aXA6IDMuMTQ1LjE2LjkwIA== ejasoft island