भारत की भावना जाट ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वॉलिफाई
भारत की भावना जाट ने नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है।
भारत की भावना जाट ने नए नेशनल रिकॉर्ड के साथ टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। भावना ने 20 मीटर पैदल चाल कैटेगरी में रांची में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के दौरान यह रिकॉर्ड बनाया। भावना ने 1 घंटे 29.54 मिनट के समय के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया।
लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार, भावना ने पिछले साल अक्टूबर में 1 घंटा 38.30 मिनट के अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने बेबी सौम्या के 1 घंटा 31.29 मिनट के रिकॉर्ड को लगभग 2 मिनट के अंतर से तोड़कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।
प्रियंका गोस्वामी ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने से चूक गई हैं। भावना अपनी इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक 2020 गेम्स 24 जुलाई से 9 अगस्त तक खेले जाएंगे।
aXA6IDE4LjExOS4yNTMuOTMg
ejasoft island