हर व्यक्ति फिट रहेगा तभी शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा भारत: रिजिजू
भारत के केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश का हर व्यक्ति फिट रहेगा तभी देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा।
भारत के केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश का हर व्यक्ति फिट रहेगा तभी देश एक शक्तिशाली राष्ट्र बनेगा। रिजिजू ने कहा कि शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए शरीर से पसीना तो निकालना ही होगा।
दैनिक सवेरा के अनुसार, रिजिजू यहां क्रीड़ा भारती द्वारा जीएलटी सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सेकंडरी विद्यालय में आयोजित एक समारोह में ‘ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा’ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर रहे थे।
खेल मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति में फिटनेस के प्रति जागरुकता का अभाव है फिजिकल एक्टिविटी नहीं है। सबसे ज्यादा नुकसान ‘पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब और खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब’ इस सोच ने किया है इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिट इंडिया मूवमेंट लांच करना पड़ा और ‘पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब’ अभियान शुरु करना पड़ा।