भारत और चीन सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों में शुमार
विश्व के इतिहास में पहली बार भारत और चीन दुनिया में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च वाले चोटी के तीन देशों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विश्व के इतिहास में पहली बार भारत और चीन दुनिया में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च वाले चोटी के तीन देशों की सूची में शामिल हो गए हैं। सैन्य खर्च की यह रिपोर्ट स्टॉकहॉम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने बनाई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब रिपोर्ट में सबसे ज्यादा सैन्य खर्च वाले तीन देशों में दो देश एशिया के ही हैं। अनुमान है कि 2019 में भारत का सैन्य खर्च लगभग 71 अरब डॉलर रहा, जो 2018 में किए गए खर्च से 6.8 प्रतिशत ज्यादा था।
डॉयचे वेले के अनुसार, भारत सूची में तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर है चीन, जिसने अनुमानित 261 अरब डॉलर खर्च किए, जो 2018 में किए गए खर्च से 5.1 प्रतिशत ज्यादा था। पहला स्थान अमेरिका का है, जिसने अनुमानित 732 अरब डॉलर खर्च किए। यह 2018 में अमेरिका द्वारा किए गए खर्च से 5.3 प्रतिशत ज्यादा है और पूरी दुनिया में हुए खर्च के 38 प्रतिशत के बराबर है। 2019 अमेरिका के सैन्य खर्च में वृद्धि का लगातार दूसरा साल रहा। इसके पहले, सात साल तक अमेरिका के सैन्य खर्च में गिरावट देखी गई थी।
कुल मिला कर पूरी दुनिया के देशों ने अपनी अपनी सैन्य जरूरतों पर खर्च करने में 2019 में जितनी वृद्धि की, वो पिछले एक दशक में सबसे बड़ी बढ़ोतरी थी। 2019 में सभी देशों ने कुल मिला कर 1,900 अरब डॉलर सैन्य खर्च किए, जो 2018 में किए गए खर्च से 3.6 प्रतिशत अधिक था। एसआईपीआरआई में काम करने वाले रिसर्चर नान तिआन ने बताया, "शीत युद्ध के खत्म होने के बाद सैन्य खर्च का यह चरम है।"
aXA6IDE4LjIxNy4xMDguMTEg
ejasoft island