भारत : विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए 17 आइकोनिक स्थलों का होगा विकास
केंद्रीय पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि कई देशों की ओर से भारत न आने की सलाह देने के बावजूद देश में आने वाले ई-वीजा धारक पर्यटकों की संख्या में 43 प्रतिशत वृद्धि हुई है।
केंद्रीय पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि कई देशों की ओर से भारत न आने की सलाह देने के बावजूद देश में आने वाले ई-वीजा धारक पर्यटकों की संख्या में 43 प्रतिशत वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए देश के 17 आइकोनिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने पर पांच हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
मनी भास्कर के अनुसार, पटेल ने कहा कि विदेशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्राओं से भारत की छवि के चमकने, ई-वीज़ा की राशि घटाने और उसकी अवधि बढ़ाकर पांच साल करने से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रधानमंत्री ने पांच साल के भीतर विदेशी पर्यटकों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है और अब एक साल में ही ई-वीज़ा वाले पर्यटकों की संख्या में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने बताया कि 2018 में दो लाख 61 हजार 956 विदेशी पर्यटक ई-वीजा से आए थे लेकिन 2019 में तीन लाख 75 हज़ार 484 विदेशी पर्यटक ई-वीजा से भारत आए। उन्होंने कहा कि विदेशी पर्यटकों के भारत आने से विदेशी मुद्रा भंडार में भी वृद्धि हुई है। वर्ष 2018 में 16584 करोड़ रुपए की आय हुई तो 2019 में 19831 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई।
aXA6IDMuMTM4LjExNC45NCA=
ejasoft island