भारत : पहले चरण में दिल्ली पुलिस के 25 फीसदी जवान आज से जाएंगे आईसोलेशन में
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस अपने एक चौथाई
कोरोना वायरस से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला किया है। दिल्ली पुलिस अपने एक चौथाई जवानों को आईसोलेशन पर भेज रही है। जवानों को 10 दिन के आइसोलेशन पर भेजा जाएगा। दस दिन बाद दूसरे 25 फीसदी स्टाफ को आइसोलेशन पर भेजा जाएगा।
अमर उजाला के अनुसार कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए यह पहल की जा रही है। दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि यह व्यवस्था शुक्रवार से लागू हो जाएगी। दिल्ली पुलिस अधिकारी मानते हैं कि जवानों को कोरोना से बचाने के लिए यह कदम जरूरी है।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को 10 दिन का आइसोलेशन जरूरी है।