भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए विद्यार्थियों को संस्कारवान व चरित्रवान बनाना जरूरी: राजनाथ
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ चरित्रवान और संस्कारवान बनाना जरूरी है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरू बनाने के लिए विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ-साथ चरित्रवान और संस्कारवान बनाना जरूरी है। इस दुनिया में भारत ही एक ऐसा एकलौता देश है जिसे यहां के ऋषि-मुनियों से संस्कारों की शिक्षा मिली और इन ऋषि-मुनियों ने पूरे विश्व को अपना परिवार समझा है। इस देश की युवा पीढी को देश को विश्व की महा शक्ति बनाने के बजाए विश्व गुरू बनाने पर अपना पूरा फोकस रखना होगा।
हरियाणा एक्सप्रेस के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वीरवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के प्रागंण में आयोजित 17वें दीक्षांत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले निट प्रशासन ने परम्परा का निर्वाह करते हुए शैक्षिणक शोभा यात्रा के साथ केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की मंच तक अगुवाई की और इसके उपरांत केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य सभा के सदस्य डा. सुधांसु त्रिवेदी, एक्सिस एयरोस्पेस एंड टैक्रोलॉजीज के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस रविनारायणन,कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सासंद नायब सिंह सैनी, निट के निदेशक पदम डा. सतीश कुमार, कुलसचिव डा. सुरेन्द्र देशवाल ने दीप शिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किय।
aXA6IDMuMTM5LjcyLjE0IA==
ejasoft island