सरकार ने भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को स्वदेश भेजने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।
गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। इसके तहत केवल उन्हीं विदेशी नागरिकों को भारत छोड़ने की अनुमति दी जाएगी, जिनमें कोविड-19 के लक्षण नहीं होंगे। कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति के मामले में मानक स्वास्थ्य नियमों के अनुसार उपचार किया जाएगा।
इन समाचर के अनुसार, मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न भागों में कई विदेशी नागरिकों के फंसे होने की सूचना मिली है। कुछ देशों ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार से सम्पर्क किया है। मंत्रालय ने बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि विदेशी सरकारों के अनुरोधों की जांच विदेश मंत्रालय हर मामले पर अलग अलग करेगा।
aXA6IDMuMjM3LjIzNS4xNDgg ejasoft island