भारत में हर साल दुनिया भर से 500 से ज्यादा प्रवासी पक्षी आते हैं
प्रवासी जीवों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन सीएमएस के सदस्य देशों की 13वीं बैठक के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में 450 गीगावाट हरित उर्जा का लक्ष्य रखा है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्ट सिटी,
प्रवासी जीवों पर संयुक्त राष्ट्र के सम्मेलन सीएमएस के सदस्य देशों की 13वीं बैठक के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार ने हरित अर्थव्यवस्था की दिशा में 450 गीगावाट हरित उर्जा का लक्ष्य रखा है जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों, स्मार्ट सिटी, जल संरक्षण और दूसरी अन्य परियोजनाओं को गति मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा रोधी बुनियादी ढांचा गठबंधन और इंडस्ट्रियल ट्रांजिशन लीडरशिप जैसी भारत की पहलों में दुनिया के कई देशों ने रुचि दिखाई है।
समय लाइव के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के 2.4 प्रतिशत भूक्षेत्र के साथ भारत दुनिया की आठ प्रतिशत जैव विविधता का घर है। यहां विविध प्रकार की पारिस्थितिकी मौजूद हैं। जैव-विविधता के चार महत्वपूर्ण हॉट स्पॉट पूर्वी हिमालय श्रेणी, पश्चिमी घाट, भारत-म्यांमार क्षेत्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह देश में मौजूद हैं। देश में हर साल दुनिया भर से 500 से ज्यादा प्रवासी पक्षी आते हैं और कुछ समय के लिए यहां रहते हैं।
मोदी ने कहा कि हमारे देश में संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल जीवशैली और हरित विकास मॉडल की परंपरा रही है। वन्यजीवों और उनके आवास की रक्षा हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का हिस्सा रहा है जो संवेदना और सहअस्तित्व को बढ़ावा देते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ने साल 2010 की तुलना में 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने का लक्ष्य रखा था जिसे उसने दो साल पहले ही हासिल कर लिया है। आज देश में बाघों की संख्या बढ़कर 2,970 पर पहुंच गयी है। देश में 30 हाथी अभ्यारण्यों की पहचान की गयी है जिनमें दुनिया के 60 प्रतिशत एशियाई हाथी रहते हैं।
aXA6IDMuMTQ5LjIzMy45NyA= ejasoft island