जानें कैसे जूस बेचने वाले बॉलीवुड कलाकार गुलशन कुमार अचानक बने करोड़पति
बॉलीवुड में अपने दम पर एक मुकाम हासिल करने वाले गुलशन कुमार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
बॉलीवुड में अपने दम पर एक मुकाम हासिल करने वाले गुलशन कुमार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। दिल्ली का एक फल बेचने वाला एक आम पंजाबी परिवार का लड़का न केवल फिल्म निर्माता बना, बल्कि उनके जाने के बाद भी आज उनकी म्यूजिक कंपनी आज भी देश की सबसे बड़ी कंपनी है। आज गुलशन कुमार का जन्मदिन है। उनका जन्म 5 मई, 1951 को हुआ था। उनके पिता दिल्ली के दरियांगज इलाके में जूस बेचने का काम करते थे, और उन्होंने वहीं से ठेले पर कैसेट्स ऑडियो रिकॉर्ड्स बेचने का काम शुरू किया।
दैनिक जागरण के अनुसार, यहीं से उनके अंदर संगीत को लेकर दिलचस्पी जगी। इसके बाद उन्होंने आगे चलकर अपने व्यवसाय को और बढ़ाया और सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज के नाम से अपनी कंपनी शुरू की। बाद में उन्होंने दिल्ली से सटे नोएडा में एक म्यूजिक कंपनी खोली और 1970 के दशक में बेहतरीन क्वॉलिटी के संगीत कैसेट बेचने के कारोबार को फैला दिया। आज हम इस खास मौके पर जानते हैं गुलशन कुमार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ है। उनका जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। गुलशन कुमार अपने पिता के पिता चंद्र भान दुआ के साथ दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान में उनका साथ देते थे। कुछ समय बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली जहां पर वह सस्ते दाम में गानों की कैसेट्स बेचा करते थे।
aXA6IDMuOTIuMTMwLjc3IA== ejasoft island