पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर लगा जुर्माना
पूर्व क्रिकेटर और हिमाचल प्रदेश ऑलराउंडर ऋषि धवन पर गुरुवार को जुर्माना लगाया गया।
पूर्व क्रिकेटर और हिमाचल प्रदेश ऑलराउंडर ऋषि धवन पर गुरुवार को जुर्माना लगाया गया। धवन पर यह फाइन कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर लगा। गुरुवार को वह अपने गृहनगर मंडी में लॉकडाउन के बीच एक लग्जरी कार लेकर घर से निकले। चौराहे पर पहुंचते ही पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका और बिना अनुमति के बाहर आने पर चालान काट दिया
समाचार साईट Inext live के अनुसार पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि धवन ने मौके पर ही जुर्माना अदा कर दिया। वह लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए थे। बता दें देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से घर में रहने को कहा गया है। सरकार ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर आने की अनुमति नहीं दी।
ऋषि धवन ने भारत के लिए वनडे और टी-20 दोनों मैच खेले हैं। क्रिकइन्फो पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, धवन ने साल 2016 में भारत के लिए पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। उन्होंने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था।