समुदाय
भारत में कोविड-19 के मामले बढ़े, अब तक 1,024 केस, 27 की मौत
कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में कुल 1,024 मामले हैं।
कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में कुल 1,024 मामले हैं। इस बीमारी से 96 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक मरीज को दूसरी जगह भेजा गया है। कुल 48 विदेशी भी इस बीमारी से पीड़ित हैं। अबतक 27 ने कोरोना से गंवाई जान।
नवभारत टाइम्स के मुताबिक, भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं। विदेशों में फंसे भारतीयों को भी सरकार वापस ला रही है।
कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है।
aXA6IDMuMTM4LjEzOC4yMDIg ejasoft island