भारत: गुजरात के सीएम विजय रूपाणी का हुआ कोरोना टेस्ट, होम क्वारंटाइन हुए
गुजरात में कांग्रेस के एक विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का बुधवार को कोविड-19 टेस्ट हुआ।
गुजरात में कांग्रेस के एक विधायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का बुधवार को कोविड-19 टेस्ट हुआ। डॉक्टरों को मुख्यमंत्री रूपाणी में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं मिला है। हालांकि, इसके बावजूद भी मुख्यमंत्री ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने मंगलवार को कांग्रेस विधायकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें शामिल विधायकों में से एक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था।
भारतीय समाचार पत्र लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अवश्वनी कुमार ने बताया, 'गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पूरी तरह से स्वस्थ और तंदरुस्त हैं। लेकिन सुरक्षा उपायों के चलते उनके घर पर किसी बाहरी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है।'
इससे पहले नगर निगम के उपायुक्त ओमप्रकाश माचरा ने बताया था कि कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला में कोरोना वायरस की मंगलवार को शाम को पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा था कि अहमदाबाद के खाड़िया जमालपुर सीट से विधायक को शीघ्र ही कोविड-19 के लिए निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के गांधीनगर आवास में रूपाणी के साथ हुई बैठक में खेडावाला कुछ अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ मौजूद थे।
aXA6IDMuMTUuNS4xODMg ejasoft island