इटली में चीन से ज्यादा मौतें, अंतिम संस्कार के लिए सेना लगाई गई
चीन के बाद इटली दूसरा सबसे बड़ा ऐसा शहर है जहां पर अब तक सर्वाधिक मौतें हो चुकी हैं।
चीन के बाद इटली दूसरा सबसे बड़ा ऐसा शहर है जहां पर अब तक सर्वाधिक मौतें हो चुकी हैं। आलम ये हो गया है कि इटली में मरने वालों का अंतिम संस्कार करने के लिए अब सेना को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यहां के दो अस्पतालों में संक्रमण से मरे हुए लोगों के शव रखे हुए हैं, इन सभी का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी सेना को दी गई है। उनके ट्रक इन दोनों अस्पतालों के बाहर लाइन से खड़े हैं। इन्हीं में इनके शव ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दैनिक जागरण के अनुसार कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली मौतों के मामले में चीन से आगे निकल गया है। पिछले चौबीस घंटों के दौरान यहां 427 लोगों की मौत हुई है। इस यूरोपीय देश में अब तक 3405 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। जबकि चीन में 3245 लोगों की जान गई है। महामारी के केंद्र उत्तरी इटली के बरगामो शहर में शवों को हटाने के लिए सेना तैनात करनी प़़डी है।
मिलान शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित बरगामो के एक निवासी द्वारा बनाए गए एक वीडियो को स्थानीय अखबार इको डी बर्गमो ने अपनी वेबसाइट पर साझा किया है। वीडियो में रात के वक्त बरगामो की सड़कों पर सेना के ट्रकों की लंबी कतार दिख रही है। इन ट्रकों में शहर के कब्रिस्तान से हटाए गए ताबूतों को रखा जा रहा है।
aXA6IDMuMTQ1LjIzLjEyMyA= ejasoft island