भारत में कोरोना वायरस लाइव अपडेट: जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से पहली मौत
देश में कोरोना के मामलों बढ़ोतरी हो रही है। पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है।
देश में कोरोना के मामलों बढ़ोतरी हो रही है। पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां 100 से ज्यादा मरीज इस जानलेवा वायरस से पीड़ित पाए गए हैं। केरल में भी कोरोना के मामले में बढ़ रहे हैं। देशभर में अब तक 609 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। 10 लोगों की जान जा चुकी है।
महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित दो नए मामलों की पुष्टि हुई। राज्य में कुल 124 लोग संक्रमित हैं। राज्य में कोरोना के कारण कर्फ्यू का ऐलान है। लोगों के मूवमेंट पर रोक है। केवल जरूरी चीजों को ही जाने दिया जा रहा है।
एनबीटी के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 66 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में इस महामारी के रोगियों की संख्या दस हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोलकाता में नयाबाद निवासी जिस व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है उनका विदेश यात्रा या राज्य से बाहर जाने का हाल का कोई इतिहास नहीं है। उन्होंने हाल में मिदनापुर में विवाह समारोह में शिरकत की थी और आशंका है कि वहीं पर वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए। सूत्रों के मुताबिक उनका एक निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है और उनके पूरे परिवार को पुलिस सुरक्षा में घर में अलग रखा गया है। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के अब तक आए दस मामलों में से एक की मौत हो चुकी है।
aXA6IDMuMTQ0LjE1NC4yMDgg ejasoft island