भारत: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोरेाना वायरस से तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग

कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई।
कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1823 नए कोरोना मामले और 67 मौतें हुईं हैं। भारत में कोविड 19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33610 हो गई है इसमें 24162 सक्रिय मामले हैं। अब तक 8373 ठीक हो गए हैं। अब तक 1075 मौतें हुई हैं।
भारतीय अखबार दैनिक जागरण के अनुसार अभी टोटल रिकवरी रेट 25.18 प्रतिशत है, जो 14 दिन पहले 13.06 फीसद थी। इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह पॉजिटिव साइन है। डेथ रेट 3.2 फीसद है। 78 प्रतिशत मौतों में ऐसे केस रहे हैं, जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं। देश का डबलिंग रेट बढ़कर 11 दिन हो गया है। डेथ रेट 3.2 फीसद है।
उन्होंने कहा कि देश में दोगुना होने की दर (डबलिंग रेट) लॉकडाउन से पहले 3.41 था जो अब बढ़कर 11 दिन हो गया है। कुछ राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब में डबलिंग रेट 11 से 20 दिन पाया गया है। लद्दाख, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल में 20-40 दिन का डबलिंग रेट है। असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में 40 दिनों से ऊपर का भी डबलिंग रेट है।