भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पहुंचा तीन सौ के पार
भारत सरकार की वेबसाइट covidout.in के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा
भारत सरकार की वेबसाइट covidout.in के अनुसार कोरोना वायरस (COVID-19) के पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा तीन सौ के पार पहुंच चुका है। शाम साढ़े छ: बजे तक देश में कुल 301 मामलों की पुष्टि हो गई है। 269 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 23 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं चार लोगों की मौत हुई है।
दैनिक जागरण के अनुसार, सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां 64 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देशभर में आज से 111 लैब में कोरोना वायरस का टेस्ट होगा। देश में भारतीय और अन्य देश के 1600 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर रखा गया है। आज 262 लोग इटली के रोम से वापस आएंगे और इन्हें क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। इनमें से अधिकतर छात्र हैं।
aXA6IDMuMTQ0LjIyMi4xNzUg ejasoft island