सलमान खान के जन्मदिन का जश्न, पार्टी में पहुंचे कैटरीना, सोनाक्षी समेत कई सितारे
सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।
सलमान खान आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में सलमान खान का नाम उन गिने-चुने अभिनेताओं में शुमार किया जाता है, जो ढ़ाई दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाए हुए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान 27 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। आधी रात में ही सलमान खान ने दबंग 3 की कास्ट और मीडिया के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में की हैं। कैटरीना कैफ और सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई कलाकारों ने उनकी जन्मदिन की पार्टी में भाग लिया।
दैनिक हिंदुस्तान के अनुसार, सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री में आये 3 दशक हो गये हैं, लेकिन इसके बाद भी वह हर फिल्म से अभिनय के नये शिखर को छूते जा रहे हैं, और काम के प्रति उनका समर्पण बरकरार है। सलमान खान का मूल नाम अब्दुल राशिद सलीम है।
aXA6IDMuMjM4Ljg0LjIxMyA=
ejasoft island